फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला का शव पड़ा मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। किराये के मकान में रह रही महिला का शव संदिग्ध हालात में बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके गले में निशान देख परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पर परिजन हत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा परिजनों को दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुलिस लाइन बघौरा में वीर सिंह के मकान में कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के धरऊ गांव निवासी अरमान, 28 वर्षीय पत्नी शहनाज के साथ रहकर शादी समारोह में बर्तन धोने का काम करता है। बुधवार को वह काम करने कोंच गया था, पत्नी शहनाज छोटी बेटी चाहत के साथ घर में थी। गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। मकान मालिक के बेटे विकास की सूचना पर पति व परिजन मौके पर पहुंच गए। ननद चंदा ने बताया कि जब वह कमरे में गई तो शहनाज का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके गले में निशान थे। इससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। उसने पुलिस से भाभी की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर जांच करने की मांग की। बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, छोटी बेटी शहनाज के साथ रहती थी। पुत्र आरिफ व दानिश गांव में रहते थे। कोतवाल शिव कुमार राठौर का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें