फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: नदी किनारे किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, नाकाम होने पर डुबोकर मारना चाहा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Mar 2023 02:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बेतवा नदी में मवेशियों को पानी पिलाने गई थी। तभी एक युवक ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बेतवा नदी में मवेशियों को को पानी पिलाने गई किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। नाकाम होने पर उसे पानी डुबोकर मारने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर युवक मौके से भाग निकला। पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी मुहाना स्थित बेतवा नदी में मवेशियों को पानी पिलाने गई थी। आरोप है कि वह मवेशियों को पानी पिला रही थी तभी एक युवक ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा।
उसने इसका विरोध किया, तो उसे नदी में घसीट कर ले गया और कई बार पानी में डुबोया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार का कहना है किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। आरोपी लोकेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें