उरई। सीएचसी में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे महिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर न होने के महिला को समय से इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के भदवां गांव निवासी छोटे राजा की 40 वर्षीय पत्नी उर्मिला को सोमवार की शाम प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई।
जिससे परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लाए जहां महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे। इससे उसे समय से इलाज नहीं मिल पाया। कोतवाल शिव कुमार राठौर का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।