फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


उरई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के सोने चांदी के जेवरात, चार बाइकें, दो तमंचा व कारतूस बरामद किए। उन पर चोरी सहित अन्य मामलों में कई मामले में पहले से ही दर्ज हैं।
पकड़े गए चोरों में शहर कोतवाली क्षेत्र के सरसौकी गांव निवासी दीपू नागर व डकोर कोतवाली क्षेत्र के कहटा गांव निवासी किशन को पकड़कर तलाशी में उनके पास से दो मंगलसूत्र, सोने के आठ मोती, चार अंगूठी, एक जोड़ी ब्रजबाला, दो जोड़ी तोड़िया, दस चांदी के सिक्का, चार चोरी की बाइकें, दो तमंचा , कारतूस व खोखा बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में उक्त लोगों ने बताया कि वह मोहल्लों में घूमकर घरों की पहले रेंकी करते हैं, इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। 30 अप्रैल की रात्रि मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी बलसिंह के घर को चिहिंत कर चोरी की थी। मंगलवार को वह चोरी की बाइकें बेंचने के लिए ले जा रहे थे। तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल शिवकुमार राठौर ने बताया कि पकड़े गए दीपू नागर पर शहर कोतवाली व हमीरपुर के राठ में चोरी मारपीट, जानलेवा हमला सहित 11 मामले दर्ज हैं, वहीं किशन पर उरई व डकोर कोतवाली में 15 मामले दर्ज हैं। वहीं दीपू नागर हमीरपुर की एक बड़ी चोरी में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें