फोटो - 04 मृतक कमल कुमारी की फाइल फोटो।
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के बाबई गांव में शुक्रवार रात पति से कहासुनी के बाद महिला ने पशुबाड़े में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चुर्खी के बाबई गांव निवासी अश्विनी कुमार निजी विद्यालय में अध्यापक हैं। उनकी पत्नी कमल कुमारी (35) गृहिणी थीं। बताया गया कि शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उनके पुत्र तरुण और विनायक ने दोनों को शांत कराया। इसके बाद अश्विनी कमरे में जाकर सो गए।
इसी दौरान कमल कुमारी पशुबाड़े में चली गईं और वहां फंदा लगा लिया। रात में अश्विनी पशुबाड़े में पहुंचे तो पत्नी को फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तत्काल चुर्खी थाना प्रभारी अनिल सिंह को सूचना दी। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
भाई ऋषभ ने बताया कि बहन की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।