फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने कमरे में बंद होकर आग लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी सुघर सिंह की 30 वर्षीय पत्नी गौरीबाई ने बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में बंद होकर आग लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना सास को दी। सास घर पहुंची और परिजनों को बुलाकर इसकी सूचना पुलिस व गौरीबाई के मायके वालों के दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा व सीओ जालौन सुबोध गौतम ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की सास ने पुलिस को बताया कि मृतका का पति मजदूरी करता है। उसके दो बच्चे हैं। पहला पांच वर्ष का है। जबकि दूसरा बच्चा 15 दिन का ही है। छोटा बच्चा बीमार था। जिसके इलाज के लिए वह अस्पताल गई थी। मृतका का मायका कोंच थाने के पड़ऱी में है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतका का पिता रामकिशुन आ गया है, तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें