फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव फांसी पर लटकता मिला

विज्ञापन
निधि की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
सिरसाकलार (जालौन)। महिला का फांसी पर लटकता देख परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह का कहना है कि अभी तक मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जहटोली गांव निवासी निधि (25) पत्नी दीपक का शव गुरुवार रात कमरे में लगे पंखे के हुक से रस्सी से फांसी पर लटकता मिला। सुबह जब दीपक की मां निधि के कमरे में पहुंची तो बहू को फांसी पर लटकता देख उनकी चीख निकल गई। शोरगुल सुनकर परिजन और पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ सुबोध गौतम, नायब तहसीलदार आलोक कुमार कटियार, थाना प्रभारी सौरभ कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि निधि की शादी अप्रैल 2015 में हुई थी। उसके तीन साल की बेटी जयसिका भी है। परिजनों ने बताया कि दीपक के छोटे भाई दिलीप की 25 नवंबर को शादी है। गुरुवार को घर के लोग शादी का सामान खरीदने जालौन गए थे। रात में लौटकर सभी लोग घर आए और एक साथ खाना गया। इसके बाद सभी लोग अपने अपने कमरों में सोने चले गए। पुलिस ने बताया कि निधि का मायका सहाव थाना जालौन में है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

निधि के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें