फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला थानाध्यक्ष की लुटेरों से मुठभेड़

Thu, 27 Jun 2024 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लूट की योजना बना रहे बदमाशों से महिला थानाध्यक्ष की टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। टीम ने गोली मारकर दो बदमाशों को घायल करते हुए तीन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचे, कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी नीलम सिंह ने एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ मंगलवार को कमसेरा चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थीं, तभी पुलिस को सूचना मिली की कुछ बदमाश कमसेरा अमखेड़ा रोड पर राहगीरों से लूटपाट आदि की घटना को अंजाम दे रहे हैं। जिस पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो पुलिस से घिरता देख आरोपी भागने लगे। जब पुलिस टीम ने उनको रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
जबावी फायरिंग में पुलिस ने रामपुरा थाना क्षेत्र के बघावली गांव निवासी सुनील कुमार कुशवाहा, जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी अखिलेश पांचाल को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बिरिया गांव निवासी पंकज सिंह राजावत ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, दो कारतूस व एक बाइक मिली हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह रात के अंधेरे में राहगीरों को लूट लेते थे। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि आरोपी रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों को निशाना बनाते थे। आरोपी सुनील कुशवाहा के खिलाफ चार, अखिलेश के खिलाफ दो व पंकज के खिलाफ तीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उनके और भी आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें