फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। झांसी-कानपुर हाईवे पर कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई और बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

कदौरा ब्लाक के धमना निवासी कृष्णवीर सिंह की 45 वर्षीय पत्नी अनूपा देवी सोमवार को अपने मौसेरे भाई राजू के साथ बाइक से कालपी रिश्तेदारी में जा रही थी। जब उनकी बाइक झांसी-कानपुर हाईवे स्थित जोल्हूपुर के पास स्थित गैस एजेंसी के पास पहुंची, तभी कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजू घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया।
वहीं सूचना पाकर बदहवास परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस टक्कर मारने वाले कंटेनर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें