फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गृहकलह में महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 04 Aug 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार (जालौन)। गृहकलह के चलते महिला ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब उसके कमरे में गए तो उसका शव फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। थाना क्षेत्र के मडैया गांव निवासी पिंटू राजपूत की 35 वर्षीय पत्नी शशि ने गुरुवार को फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतका का मायका औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के सिहौली गांव था। घर में बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद रहता था। जिससे वह परेशान चल रही थी। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें