फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिम्मेदारों की अनदेखी, गोवंश मृत अवस्था में पड़ा मिला

Fri, 04 Aug 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। शासन की कवायद के बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए है। ब्लॉक क्षेत्र के गररेही गांव के आंगनबाड़ी केंद्र परिसर गुरुवार सुबह एक गोवंश मृत अवस्था में पड़ा होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना ब्लॉक के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद भी मृत गोवंश को न हटवाने पर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासन की तरफ से गोवंशों के भरण पोषण के लिए जो धनराशि उपलब्ध कराई जाती है उसको जिम्मेदार बंदरबांट कर लेते है। गांव में संचालित गोशाला में कागजों में 155 गोवंश संरक्षित दिखाए जा रहे है। जबकि हकीकत यह है कि गोवंश सड़को पर चारे पानी की तलाश में भटक रहे है। आए दिन वाहनों की चपेट और बीमार होकर उनकी मौत हो रही है। क्षेत्र के मनोज कुमार, रामसेवक, बृजकिशोर आदि किसानों का कहना है कि खेत में धान की रोपाई हो गई है, छुट्टा गोवंश फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। रात और दिन रखवाली करना पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें