फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक से फिसलकर महिला गिरी, मौत

Mon, 24 Apr 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रही महिला संतुलन खो बैठी जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया, उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज उरई के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के सरीला गांव निवासी माधव प्रसाद की पत्नी विशुन (38) शनिवार को अपने भतीजे संजय के साथ बाइक से एक त्रियोदशी में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से खाना खाकर जब वह बाइक से लौट रही थी, तभी वह वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे मेडिकल कालेज लाए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला के दो पुत्र व एक पुत्री है। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें