फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक से गिरी महिला को डंपर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा (उरई)। डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई। डंपर का पहिया ऊपर से निकल जाने से उसकी मौत हो गई। वह पति के साथ अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मायके जा रही थी। घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। इधर, महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के परासन के मजरा भड़राडेरा निवासी रामदीन पत्नी रामरती (50) के साथ बुधवार को हमीरपुर जिले के जमोड़ी गांव में स्थित सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक झबरा मोड़ के पास पहुंची कि पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी रामरती उछलकर सड़क पर गिर गई। डंपर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान करीब पांच घंटे तक चले इस जाम में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें