महिला की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
उरई(जालौन)। जर्जर एचटी लाइन टूटकर खेत से घर लौट रही महिला के गिर गई, गंभीर रूप से झुलसने पर परिजन अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक थाना व कस्बा सिरसाकलार निवासी सुमन देवी (30) पत्नी हरिश्चंद्र रविवार की रात करीब आठ बजे अपने खेत से वापस घर लौट रही थी तभी रास्ते में उसके ऊपर निकली एचटी लाइन टूटकर गिर गई, इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बचाकर अस्पातल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनाें व ग्रामीणाें ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है।