फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना पाकर मृतका के मायके से पहुंचे पिता ने ससुराल वालों पर दहेज मांगने व पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी गौरव भारती की पत्नी क्रांति देवी (25) की शुक्रवार को हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। वहां से मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन वापस उरई पहुंचे तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सूचना पाकर मृतका के पिता अरविंद निवासी पृथ्वीपुरा थाना गोहन आ गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मृतका के ससुराल वाले दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें