उरई। कदौरा थाना क्षेत्र के इकौना गांव निवासी छोटी (50) पत्नी हरिराम शुक्रवार की दोपहर अपने पुत्र पंचम के साथ बाइक से कदौरा जा रही थी। परौसा नहर के पास बाइक के सामने अन्ना मवेशी आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। छोटी की मौत हो गई। (संवाद)