फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भीगीं खाद, उत्पादन होगा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दो दिन से हो रही बारिश से रेलवे स्टेशन के मालगोदाम में आई खाद की रैक पानी में भींग गई। ठेकेदार की लापरवाही के चलते खाद की बोरियां खुली में रखी रहीं और समय से उठान नहीं हो सका। खाद भीगने से फसलों की पैदावार प्रभावित होगी।
विज्ञापन

14 सितंबर को डीएपी की खाद लदी 22 कोच की मालगाड़ी से 64 हजार बोरी खाद आई थी। इसे रबी की फसल के लिए विभिन्न सहकारी समितियों में भेजा जाना था लेकिन माल ढुलाई ठेकेदार की लापरवाही के चलते खुले आसमान के नीचे रखी खाद की बोरियां पूरी तरह से पानी में भीग गई है।
अक्तूबर में होने वाली रबी की फसल की बुआई के लिए किसान इसी खाद का प्रयोग करेंगे। भीगने के कारण पैदावार पर प्रभावित होगी। बड़ागांव के किसान आदित्य मिश्रा का कहना है कि लगातार दो दिन से हो रही बारिश में खुले आसमान के नीचे रखी खाद पूरी तरह से भीग गई है।
विज्ञापन

भीगने के कारण इसकी क्षमता कम हो जाती है। इससे पैदावार पर असर पड़ सकता है। मालगोदाम सुपरवाइजर केसी वर्मा का कहना है कि ठेकेदार के पास पर्याप्त ट्रक न होने के चलते खाद की ढुलाई में देरी हो रही है। पूरे मामले को रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें