फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला की मौत, पिता ने दमाद पर हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेढ़र थाना क्षेत्र के जुगराजपुरा गांव की विवाहिता की गुजरात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव गांव पहुंचने पर मृतका के पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हमीरपुर जनपद के चिकासी थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी शिवनारायण ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री चंद्रवती (30) की शादी रेढ़र थाना क्षेत्र के जुगराजपुरा गांव निवासी लाल सिंह वर्मा के साथ हुई थी। बताया कि गुजरात में पति ने उसकी बेटी की हत्या कर दी और शव को लेकर गांव आ गया।
बताया गया कि चंद्रवती की शादी लगभग 11 वर्ष पूर्व लाल सिंह वर्मा से की थी। वर्तमान में पति-पत्नी गुजरात के गांधीनगर जनपद के दभोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लवरपुर गांव में किराये के मकान में रहकर पानीपूरी का व्यवसाय करते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 14 जून 2026 को शाम करीब चार बजे चंद्रवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद उसका पति शव को लेकर अपने पैतृक गांव जुगराजपुरा आ गया। शव गांव पहुंचने पर मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें