फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: परिवार के साथ जा रही महिला की चलती ट्रेन से गिरकर मौत, मचा कोहराम

Tue, 09 May 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई जिले में अपने परिवार के साथ ट्रेन से रायबरेली जा रही महिला की आंझी स्टेशन के दरियापुर बिक्कू फाटक के पास संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। रायबरेली के जगतपुर निवासी रमेश कुमार अपनी 35 वर्षीय पत्नी आशारानी व दो बच्चों के साथ पीलीभीत में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे।
विज्ञापन


सोमवार को पूरा परिवार त्रिवेणी एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। रमेश के अनुसार वह बच्चों के साथ सीट पर लेटा हुआ था। इसी बीच ट्रेन से आशारानी के गिरने पर यात्रियों ने शोर मचाया। यात्रियों ने जंजीर खींचकर ट्रेन को रोका। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आकर महिला दम तोड़ चुकी थी। मां की मौत से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ट्रेन के दरवाजे से महिला नीचे कैसे गिरी इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें