फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जहर खाने से महिला की मौत, पति समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेढ़र थाना क्षेत्र के नावली गांव में सोमवार को जहर खाने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। ससुरालियों ने दहेज के लिए महिला को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के नावली गांव निवासी विशाल सिंह की पत्नी वंदना देवी (22) ने सोमवार को ससुरालियों से विवाद के बाद जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। गंभीर हालत होने पर उसे ग्वालियर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे ले जा रहे थे। बंगरा के पास उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मृगपुरा गांव निवासी बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी वंदना की शादी दो वर्ष पहले विशाल से की थी। उसके एक बच्चा भी है। शादी के बाद से ही परिजन दहेज की मांग कर रहे थे। कई बार उसने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। दहेज की खातिर ही ससुरालियों ने उसकी बेटी को मार दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति विशाल समेत तीन ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें