फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज के बाहर महिला का प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आई एक गर्भवती महिला को झांसी रेफर करते समय वार्ड के बाहर ही प्रसव हो गया। प्रसव की सूचना मिलते ही स्टाफ में खलबली मच गई और महिला को दोबारा वार्ड में ले जाकर गर्भनाल काटी गई, उसके बाद उसे झांसी के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के पिंडारी निवासी बंटू पाल की पत्नी शांति (35) को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार दोपहर महिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा वार्ड में जांच के बाद दोपहर चार बजे उसे झांसी रेफर करने की सलाह दी गई। परिजन जैसे ही महिला को बाहर ले जा रहे थे, वार्ड के पोर्च पर शांति ने बेटे को जन्म दिया। स्टाफ मौके पर पहुंचा और गर्भनाल काटी। महिला की स्थिति को गंभीर बताया। इसके बाद उसे झांसी भेजा गया। पति बंटू पाल का आरोप है कि यदि स्टाफ चाहता तो प्रसव वार्ड के अंदर ही कराया जा सकता था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि महिला वार्ड में पहुंचने से पहले ही प्रसव हो गया था और उसके बाद स्टाफ ने जांच कर झांसी के लिए रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें