फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के भाई ने ससुरालियों पर मारपीट कर प्रताड़ित व दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। कहा कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धामनी गांव निवासी शेर सिंह दोहरे की 20 वर्षीय पत्नी रागनी ने शुक्रवार की दोपहर पति से विवाद के बाद उसने घर के कमरे में बंद होकर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मायके माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के खितौली से पहुंचे भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी 21 जून को शेर सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे।
भाई ने ससुरालियों पर मारने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसके बहन के साथ उसकी भतीजी भी रहती थी। भतीजी अनुष्का ने पुलिस को बताया कि दो दिन से किसी बात को लेकर घर में झगड़ा चल रहा था। बुआ के साथ घर के लोगों ने मारपीट की थी। मौके पर पहुंचे सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें