फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ बरसे मेघ, मिली राहत

Mon, 30 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अप्रैल से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से शहरियों को रविवार को देर रात राहत मिल गई। तेज आंधी के साथ देर रात हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। एक घंटे हुई बारिश जैसे ही बंद हुई तो लोगोें ने छतों पर पहुंचकर चल रही हवा का आनंद लिया। वहीं, बच्चों व बुजुर्गों को भी बारिश होने से गर्मी से निजात मिल गई। बारिश के चलते सोमवार को भी मौसम
विज्ञापन


सुहावना बना रहा। सुबह से ही बदली और ठंडी हवाएं चलती रहीं। दो महीने से पड़ रही भीषण गर्मी से शहरियों का बुरा हाल था। दिन में तेज धूप केे साथ चलने वाली लू  और रात के वक्त हवा न चलने की वजह से बढ़ने वाली उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। लेकिन रविवार देर रात 9 बजे करीब तेज आंधी केे बाद बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे हुई बारिश से मौसम

सुहावना हो गया और तेज हवाएं चलने लगीं। बारिश होेने से गर्मी से परेशान लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। जैसे ही बारिश थमी तो लोगों ने छतों पर पहुंचकर चल रही ठंडी हवाओं का आनंद लिया। वहीं, ठंडी हवाओं का मजा लेने के लिए अधिकतर लोगों ने छतों पर लेट कर रात गुजारी। वहीं, बच्चों व बुजुर्गों को भी बारिश होने से गर्मी से छुटकारा मिल गया।
विज्ञापन


आंधी में उड़े टीन, टप्पर
लगातार दो दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शनिवार के बाद रविवार देर रात आई तेज आंधी से लोेगों की छतों पर रखे टीन टप्पर व अन्य सामान उड़कर सड़कों पर पहुंच गए। इससे सोमवार की सुबह छतों से उडे़ सामान को ढूंढते नजर आए।

जरा सी बारिश में सड़कों पर जलभराव
रविवार देर रात एक घंटे हुई बारिश का असर सोमवार को शहर में साफ देखने को मिला। जरा सी बारिश में ही  अधिकांश गलियां व सड़कें पानी से लबालब नजर आई। गलियों में जलभराव होने से इलाकाई लोगों को खासी दिक्कत हुई। यहीं नहीं, आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  
 
मानसून जून के दूसरे सप्ताह के बाद आना है। अभी जो बारिश हो रही है वह केवल गर्मी के चलते कम दबाव का क्षेत्र पैदा होने से पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रही है। अभी यह क्रम जारी रहेगा। अगले एक दो दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। -पुरुषोत्तम कुशवाहा, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें