फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से फुंका ट्रांसफार्मर ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरावन कस्बे के बदनपुरा में पांच दिन पहले 63 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसे अब बदला नहीं जा सका। इससे बाशिंदों को बिजली के साथ-साथ पीने के पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। पांच दिन से ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को मोहल्ले में रखा 63 केवी का ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फुंक गया था। इससे इस मोहल्ले में अंधेरा छा गया था। वाशिंदे ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल ट्रांसफार्मर के खराब होने की सूचना दी थी।
पांच दिन बाद भी ट्रांसफार्मर न बदलने से लोगों परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो वह सड़कों पर उतरेंगे। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर आ गया है जल्द ही सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें