फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीते प्रत्याशियों ने मनाया जश्न

Sun, 13 Dec 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और ग्राम सदस्यों के चुनाव के बाद कोंच एवं नदीगांव विकास खंडों में  रविवार को मतगणना का काम निपट गया है। सारे परिणाम आ जाने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थक गुलाल उड़ाते हुए अपने प्रधान को गांवों तक ले गए। मतगणना के दौरान परिणाम जानने के लिये भारी भीड़ मतगणना स्थल के चारों तरफ जमा रही। चुनाव प्रेक्षक सीपी त्रिपाठी ने भी दोनों मतगणना केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन


कोंच ब्लॉक के 62 ग्राम प्रधानों लिए मतों की गिनती का काम आरओ श्रीकृष्ण शाक्या की देखरेख में काफी तेज गति से शुरू हुआ और सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। इधर, कोंच के एसआरपी इंटर कालेज में तहसीलदार जितेन्द्रपाल लगातार मतगणना पर निगरानी बनाए थे, अतुल शर्मा, रवीन्द्र शुक्ला आदि सहयोग में लगे थे। सुरक्षा की कमान कोतवाल कोंच रूद्रकुमार सिंह और एसओ एट वीरेंद्र सिंह के हाथों में रही।

नदीगांव विकास खंड में भी आरओ राकेश वर्मा की देखरेख में वोटों की गिनती कराई गई। 76 ग्राम पंचायतों के लिये शाम तक मतगणना का काम निपटा लिया गया था। इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस बल के अलावा एसएसबी के जवान तैनात रहे। एसडीएम कोंच संजय कुमार सिंह, सीओ मनोजकुमार गुप्ता, एसओ नदीगांव मिथलेशसिंह, कैलिया एसओ प्रमोदकुमार पूरे दिन जिला परिषद् इंटर कॉलेज नदीगांव में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें