फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुबह सात बजे से शुरू होगी मतगणना

Sat, 12 Dec 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत में प्रधान व सदस्य पद पर किसे सिर ताज बंधेगा इसका फैसला आज मतगणना के बाद हो जाएगा। मतगणना के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया है। सुबह सात बजे से मतगणना शुरू होगी। 575 ग्राम पंचायतों के लिए 5455 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। 6939 वार्डों के लिए 4756
विज्ञापन


उम्मीदवार चुनाव लड़े। कई ग्राम पंचायतों में र्निविरोध सदस्य निर्वाचित तो कई वार्डों में प्रत्याशी ही मैदान में नहीं उतरे। जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने इसके लिए क्षेत्रवार एसडीएम को मतगणना पर नजर रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। माधौगढ़ ब्लाक के लिए बुंदेलखंड इंटर कालेज माधौगढ़ में मतों की गणना होगी। इस क्षेत्र में 57 ग्राम पंचायतें है और

इसमें 679 वार्ड है। प्रधान पद के 430 व सदस्य पद के 592 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। रामपुरा ब्लाक क्षेत्र में 44 ग्राम पंचायतें व 518 वार्ड है। यहां पर प्रधान पद के 438 व सदस्य पद के 410 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा। रामपुरा क्षेत्र की मतगणना समर सिंह इंटर कालेज रामपुरा में होगी। कुठौंद ब्लाक क्षेत्र के लिए जनता सनातन धर्म इंटर
विज्ञापन


कालेज में मतगणना होगी। इस क्षेत्र में 67 ग्राम पंचायतें व 787 वार्ड है। यहां पर प्रधान पद के 614 व स्दस्य पद के 566 प्रत्याशियों मे जीत हार का फैसला होगा। डकोर ब्लाक में 77 ग्राम पंचायतें व 967 वार्ड है। इस क्षेत्र में  प्रधान पद के 793 प्रत्याशी व 731 सदस्य पद के प्रत्याशियों का फैसला होगा। यहां की मतगणना उरई जीआई में होगी। जालौन ब्लाक में

छत्रशाल इंटर कालेज में मतगणना होगी। यहां पर 62 ग्राम पंचायतें व 742 वार्ड हैं। जिसमें प्रधान पद के लिए 487 प्रत्याशी व सदस्य पद के लिए 313 प्रत्याशी मैदान में थे। नदीगांव में 76 ग्राम पंचायतें व 918 वार्ड है। यहां पर प्रधान पद के 635 और सदस्य पद के 838 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। कोंच ब्लाक में 62 ग्राम पंचायते व 740 वार्ड है। यहां पर प्रधान पद के लिए 568 प्रत्याशी व सदस्य पद के लिए 465 प्रत्याशी में से जीत हार का फैसला होगा।

महेवा ब्लाक क्षेत्र में 59 ग्राम पंचायतें व 703 वार्ड है। यहां पर प्रधान पद के 592 और सदस्य पद के 505 प्रत्याशियों का भाग्य आज खुलेगा।कदौरा में 71 ग्राम पंचायते व 885 वार्ड है। यहां पर प्रधान पद के लिए 898 प्रत्याशी व सदस्य पद के लिए 800 प्रत्याशी मैदान में थे।

11 जोनल व 2 सुपर जोनल रखेंगे पैनी नजर
जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने मतगणना कार्य पूरी निष्पक्षता के साथ निपट सके इसके लिए 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए है। इसके अलावा 9 ब्लाक क्षेत्र के लिए 9 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए है। कोंच व डकोर क्षेत्र के लिए एक-एक अतिरिक्त जोनल मजिस्ट्रेट लगाया गए है।

मुख्यालय पर होगा परिणामों का डिस्प्ले
जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने ब्लाक वार मतगणना के बाद घोषित होने वाले परिणामों को जहां आनलाइन फीडिंग कराने केे निर्देश दिए है। वहीं, मुख्यालय पर परिणामों का डिस्प्ले कराया जाएगा। इसके लिए एक टीवी लगाई जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें