फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से आदेश आते ही भिजवा देंगे घर : डीएम

विज्ञापन
कालपी कॉलेज कालपी में बने क्वराटीन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम डॉक्टर मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। डीएम डा. मन्नान अख्तर ने कालपी कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। श्रमिकों की मांग की पर डीएम ने भरोसा दिया कि शासन से आदेश आते ही सभी लोगों को उनके घरों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम डॉ. मन्नान अख्तर, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, एएसपी डॉ. अवधेश कुमार सिंह सुबह दस बजे कालपी कालेज के क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। सेंटर में सैकड़ों श्रमिकों को क्वारंटीन किया गया हैं। उन्होंने क्वारंटीन सेंटर के वार्डों में स्वच्छता, सफाई, रोशनी व खाने-पीने की व्यवस्था देखी। डीएम ने एसडीएम कौशल कुमार, ईओ सुशील कुमार दोहरे को निर्देश दिया कि सभी क्वारंटीन लोगों की सुख सुविधाएं के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेंटर में शारीरिक दूरी का पूरी तरह से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें