झांसी मंडल अपर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी ने बुधवार को नगर पालिका परिषद कालपी द्वारा कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेंने सड़कों, नालोेें की सफाई, प्रकाश व्यवस्था चाक चौबंद बनाए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। अपर आयुक्त करीब 1 बजे नगर पालिका परिषद पहुंचे, उन्हाेंने सबसे पहले पालिका कैंपस की साफ
सफाई व्यवस्था को बड़ी बारीकी से देखा। इस दौरान उन्होंने सीसी कैमरे पालिका कैंपस के बाहर लगाए जाने के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए। नाले, नालियों की सफाई, कर्मचारियों की ड्यूटी, कर वसूली, रजिस्टर, प्रकाश व्यवस्था से संबंधित अभिलेख, सड़कों के निर्माण की टेंडर व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान पिछले एक वर्ष से चल रहे सर्वे
को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने मुख्य बाजार टरननगंज की सड़क के दोनों ओर पक्की नाली बनाए जाने निर्देश दिए ताकि जलभराव की समस्या का निराकरण हो सके। अपर आयुक्त ने नगर पालिका अधिकारियों व मौजूद सभासदों राजेश द्विवेदी, संतोष आदि से पूछा कि नगर मेें कितने पार्क हैं, क्या उनका सुंदरीकरण कराया जा रहा है। बताया गया कि नगर में कोई पार्क नहीं है।
वार्डों का भी किया निरीक्षण
अपर आयुक्त ने नगर पालिका अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद नगर के वार्डों का भी निरीक्षण किया। कागजीपुरा मोहल्ला स्थित नाले की साफ सफाई देखी और कहा कि सिल्ट जो नालों केे ऊपर बह रही है, उसे तत्काल हटाया जाए। नाले के नीचे की जमीन को पक्का कराया जाए। आयुक्त ने कागजीपुरा मोहल्ले में बनी एक सड़क की गुणवत्ता परखी। जिन
लोगों ने अपने चबूतरे सड़क तक बढ़ा लिए थे, उन्हें देखकर वे भड़क उठे। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध निर्माण कर्यों को ध्वस्त कर दिया जाए। इस दौरान भाजपा
कार्यकर्ता दिनेश चौधरी,योगेश द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, अरविंद बघेल, सुरजीत संह आदि ने अभिलेखों मेें हेरफेर कर नगर पालिका कर्मियों द्वारा गलत मतदाता सूची को ठीक कराए जाने को लेकर आयुक्त को ज्ञापन दिया। इस मौके पर एसडीएम जलराजन चौधरी, ईओ वीडी सिंह, जेई तोताराम आदि मौजूद रहे।