फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर किया घायल

Sat, 21 Sep 2024 02:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कहासुनी में गुस्साए पति ने पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से हमलाकर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। विवाद में पति भी घायल हुआ है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां महिला की गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी ज्ञान सिंह की पत्नी माया देवी (45) से गुरुवार किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिस पर दोनों विवाद होने लगा। तभी ज्ञानसिंह ने पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के दौरान महिला के बचाव करने पर उसे भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर महिला को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। महिला के पुत्र मनीष उर्फ गोलू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ज्ञान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। कोतवाली प्रभारी पप्पू सिंह यादव का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें