फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क पार कर रही वृद्धा की क्रेन की टक्कर से मौत

Fri, 20 Sep 2024 04:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बैंक से पेंशन निकालने जा रही वृद्धा को सड़क पार करते समय क्रेन के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को जानकारी देकर वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक क्रेन छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जेल रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस के समझाने पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर करसान रोड निवासी वहीदन (62) पत्नी स्व. नूर मुहम्मद गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे घर से झांसी रोड स्थित आर्यावर्त बैंक में अपनी पेंशन निकालने जा रही थी। जब वह सड़क पार कर जेल रोड के पास ई-रिक्शा पर बैठने जा रही थीं, तभी सामने आ रहे एक हाइड्रोलिक क्रेन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
चालक क्रेन छोड़कर भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने वृद्धा के पुत्र वहीद व इस्लाम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुत्र उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कालेज में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं क्रेन को चौकी में खड़ा करा दिया गया है। कोतवाल का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें