फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: विवाद के बाद पत्नी को बाइक से गिराया, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। पत्नी ने पति पर चलती हुई बाइक से उसे गिराने और घायल अवस्था में उसे छोड़कर भागने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। क्षेत्र के ग्राम खजुरी निवासी संगीता पत्नी सलीम उर्फ मिनी ने बताया कि उसके पति आए दिन उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करते हैं। वह कुसमरा से पति के साथ वापस अपने गांव खजुरी बाइक से जा रही थी। रास्ते में बातचीत के दौरान पति ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पत्नी ने आरोप लगाया कि बात बढ़ने पर पति ने उतावलेपन से बाइक चलाते हुए उसे बाइक से धक्का देकर गिरा दिया जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद वह उसे घायल अवस्था में वहीं छोड़कर चले गए। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें