फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक का कुएं में पड़ा मिला शव, तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। युवक को बात करने के बहाने उसके तीन साथी अपने साथ ले गए थे। देर शाम तक जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की। जिस पर युवक का शव गांव में गढ़ी पर बने किला के अंदर कुंए से बरामद हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने एकत्रित किए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिकरी राजा निवासी विशाल उर्फ भरत रजक (25) मंगलवार की सुबह घर पर ही था। दोपहर में युवक नहाने के लिए जा रहा था। तभी उसके तीन साथी धीरज , मानसिंह व रामवरन उर्फ मामू निवासी महोबा वहां आए और गांव में घूम आने के बहाने उसे अपने साथ ले गए। पिता देवप्रसाद ने पुलिस को बताया कि शाम तक जब उनका बेटा विशाल घर वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। जब वह उनके साथियों के यहां गए और पूछताछ की तो उन्होंने कुछ नहीं बताया जिसके बाद उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। जब उन्होंने शराब की दुकान पर पूछताछ की तो पता चला कि युवकों ने वहां से शराब ली थी और गढ़ी की ओर गए थे। गढ़ी पर पहुंचकर जब उन्होंने वहां किले के अंदर कुंए में झांककर देखा तो विशाल का शव पड़ा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल वीरेंद्र पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को बाहर निकलवाकर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। ग्रामीणों के अनुसार युवक के गले में गमछा भी पड़़ा था। बताया कि विशाल अपने पिता का अकेला ही पुत्र था। पिता देव प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सीओ राम सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें