फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गृहकलह से परेशान बीडीसी सदस्य की पत्नी ने जान दी

Mon, 21 Aug 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। गृह कलह से परेशान बीडीसी सदस्य की पत्नी ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने पति, सास व ससुर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मजरा गिरंदे के पुरा निवासी बीडीसी सदस्य संजय राव की पत्नी वंदना (28) ने शनिवार को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि पति संजय क्षेत्र पंचायत सदस्य है। कई दिनों से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। जानकारी पर मायके से पहुंचे भाई आजाद कुमार ने कोतवाली में पति संजय राव, सास इमरती ससुर बहादुर के खिलाफ उत्पीड़न की तहरीर दी है। वंदना की मौत से पुत्री जानवी, आरवी, प्रिंयजल पुत्र यश राज सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल समीर कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें