फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या में पत्नी, बेटी संग गिरफ्तार

विज्ञापन
जालौन कोतवाली में हत्या का खुलासा करते एएसपी अवधेश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। अधेड़ की हत्या कर शव घर के बाहर फेंकने के मामले में जालौन कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बाद मृतक की पत्नी व बेटी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड व खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। एएसपी डाक्टर अवधेश सिंह ने बताया कि मृतक आए दिन शराब के नशे में पत्नी व बेटी के साथ गालीगलौज व मारपीट करता था। इससे आजिज आकर मां बेटी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसपी डा.अवधेश सिंह ने मंगलवार को जालौन कोतवाली परिसर में हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि सहाव निवासी कृष्णा दोहरे (52) का शव सोमवार की सुबह घर के बाहर रक्त रंजित हालत में पड़ा मिला था। उसकी पत्नी ने हत्या की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर कोतवाल सुनील सिंह मौके पर पहुंचे और वहीं फोरेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम भी मौके पर पहुंची थी और जांच पड़ताल की थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी बिंदेश्वरी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी व बेटी बबीता से अलग अलग पूछताछ की और घर तलाशी ली तो पुलिस को घर में रखे भूसे के ढेर में खून से सना हुआ लोहे का पाइप नुमा राड सरिया, कपड़े, तकिया, गद्दा, चादर मिल गए। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती से मां बेटी से पूछताछ की तो उन्होंने सारी कहानी बता दी। उन्होंने बताया कि कृष्णा शराब के नशे का आदी थी। शराब के नशे में वह अक्सर पत्नी और बेटी दोनों की पिटाई करता था। जिसके चलते दोनों मां बेटी परेशान थी। वहीं बेटी ने पिता पर चारित्रिक आरोप भी लगाया है। रविवार रात कृष्णा ने बिन्देश्वरी व बेटी बबीता की पिटाई की थी।
विज्ञापन

जिसके बाद ही दोनों ने उससे छुटकारा पाने का मन बना लिया था। देर रात जैसे ही कृष्णा वापस घर लौटा और चारपाई पर लेटा तभी मां बेटी ने सरिया से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की गहरी नींद में सुला दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके शव को घर के बाहर रख दिया। ताकि लोगों को लगे कि किसी ने उसकी रंजिशन हत्या कर दी है। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने मां बेटी को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल सुनील सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार व मां बेटी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल विश्वास यादव, सचिन, महिला कांस्टेबल सविता यादव, सुरक्षा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें