फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवती को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। युवती को बचाने के चक्कर में युवक की बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जखा गांव निवासी गौरव सिंह (35) कानपुर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार की शाम जब वह घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कुठौंद थाना क्षेत्र के इटहा सलेमपुर के पास पहुंची तभी एक युवती सिर पर गठ्ठर रखकर अचानक सड़क पार करने लगी। जिससे बाइक चला रहा गौरव अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुठौंद थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें