फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तहसील दिवस में नहीं पहुंचे तीन अधिकारी, डीएम ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। फरियादियों की समस्याओं को दूर करने के लिए आयोजित होने वाली तहसील दिवस को कई अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इन अधिकारियों के खिलाफ डीएम ने सख्त कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित होने पर वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि तहसील दिवस में प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, प्रभारी पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर नाराजगी जताई। सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी ईरज राजा ने 17 शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण किया। उरई में एसडीएम सुरेश कुमार पाल ने 22 शिकायतों में दो का निस्तारण मौके पर किया।
माधौगढ़ में एसडीएम शशिभूषण ने 25 फरियादियों में एक को फौरन न्याय दिलाया। एसडीएम हेमंत पटेल ने 16 फरियादियों में किसी को न्याय नहीं मिला। कोंच में एसडीएम अतुल कुमार के समक्ष 11 शिकायतें आईं। तीन का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन


जोल्हूपुर के प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह ने रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण इकाई पर सड़क पर मिट्टी डालने का आरोप लगाया। इससे जाम की समस्या बन रही है। इस पर संबंधित अधिकारियों से बात की गई।
सरावन निवासी शिल्पी देवी ने बताया कि बिजली का घरेलू कनेक्शन है। पांच हजार रुपये पिछले माह जमा करने के बाद भी कनेक्शन काट दिया गया। इस पर संबंधित अधिकारी से जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें