फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला खिड़की से झांकी तो प्रधान पुत्र ने तमंचे से किया फायर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। मामूली कहासुनी को लेकर प्रधान पुत्र एक युवक से विवाद करने लगा।
विज्ञापन

शोर सुनकर युवक की पत्नी जैसे झांकी आरोप है कि तभी प्रधान पुत्र ने फायरिंग कर दी, जिससे महिला की आंख में गोली लग गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी हरेन्द्र गुर्जर उर्फ भोले व बंगरा प्रधान पुत्र शिवम गुर्जर का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शिवम गुर्जर अपने साथी चरित्र गुर्जर के साथ सोमवार रात हरेंद्र गुर्जर के घर पहुंचा। छत पर खड़े हरेंद्र गुर्जर व शिवम गुर्जर की कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

इस बीच कमरे के अंदर से हरेन्द्र गुर्जर की 25 वर्षीय पत्नी राशी खिड़की से झांकी तो शिवम गुर्जर व चरित्र गुर्जर ने तमंचे से फायर कर दिया। राशी की आंख के ऊपर गोली लग गई, जिससे वह जमीन पर गिर गई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बंगरा निवासी मटरू पहलवान ने बताया कि पुत्र हरेंद्र गुर्जर प्रधानी के चुनाव के दौरान शिवम गुर्जर के साथ रहता था। छह माह पहले किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। देर रात शिवम गुर्जर साथी के साथ आ धमका, गालीगलौज करने लगा। जबकि हरेंद्र छत पर था। बहू के खिड़की खोलकर देखने पर फायर कर दिया। सीओ शैलेंद्र वाजपेयी का कहना है कि गोली की बात सामने नहीं आई है। जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें