फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रांसफार्मर केबल बॉक्स जला तो संदी फीडर की घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। विद्युत उपकेंद्र आटा की बिजली व्यवस्था शुक्रवार को पूरी तरह चरमरा गई। इससे कस्बे में रखे ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स जल जाने से बिजली सप्लाई ठप रही। संदी फीडर का आउटगोइंग मशीन खराब हो गई। इससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही और लोग भीषण गर्मी में परेशान हो उठे।
विज्ञापन


आटा कस्बे में छोटी माता मंदिर के पास रखे 400 केवीए ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स अचानक जल जाने से करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही। दोपहर करीब एक बजे खराब केबल बॉक्स शाम को ठीक किया गया।गर्मी में लोग बेहाल हो गए। बिजली आपूर्ति ठप होने से घरेलू कामकाज, असर पड़ा उधर, समस्या यहीं खत्म नहीं हुई और संदी फीडर की आउटगोइंग मशीन भी अचानक खराब हो गई। इससे आपूर्ति बहाल होने में और देरी हो गई। विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया।
इसके बाद शाम करीब छह बजे के बाद संदी फीडर की आउटगोइंग मशीन को भी दुरुस्त किया जा सका, तब जाकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य हो पाई। लंबे समय तक बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई और ग्रामीणों व कस्बावासियों ने व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

जानकारी मिलते ही टीम लगाकर ट्रांसफार्मर में आई कमी को ठीक करा दिया है। संदी फीडर में मशीन को सही कराया जा रहा है।

- नवनीत अग्रवाल जेई बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें