फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पति के पास जाने से रोका तो महिला ने फंदा लगाया

Mon, 19 Feb 2024 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। पति के पास गुजरात जाने से सास-ससुर ने मना किया तो महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नदीगांव कस्बा निवासी कुलदीप की 37 वर्षीय पत्नी रेखा ने रविवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि कुलदीप की शादी रेखा से करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। कुलदीप गुजरात में रहकर काम करता है। रेखा अपने सास-ससुर के साथ नदीगांव में रहती थी। लेकिन वह पिछले कुछ दिनों से पति के पास गुजरात जाने की जिद कर रही थी। सास-ससुर ने जब जाने से मना किया तो वह नाराज हो गई। उसने सुबह रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, एसआई गोकुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पति को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें