फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओवरलोड डंपर ने खनिज अधिकारी की कार में मारी टक्कर

Mon, 19 Feb 2024 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बिना कागजात के मौरंग लादकर जा रहे डंपर चालक ने खनिज अधिकारी की कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि वह बाल-बाल बच गए। वहीं, डंपर चालक भी केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया। खनिज अधिकारी ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

खनिज अधिकारी आनंद कुमार रविवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते औरैया की तरफ जा रहे थे। तभी किलोमीटर संख्या 229 के पास उनकी हालत बिगड़ गई। जिस पर उन्होंने कार को एक्सप्रेसवे पर खड़ा कर दिया। अच्छा महसूस करने के लिए वह नीचे उतरकर खड़े हो गए। तभी बिना कागजात के आ रहे डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से वह बाल-बाल बच गए। हादसे में डंपर चालक केबिन में फंस गया। जिस पर राहगीरों ने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि बताया कि जब डंपर की डिटेल ऑनलाइन निकली गई तो वह बिना कागजों के था। साथ ही ओवरलोड भी था। जिसका चालान किया गया है। सीओ रामसिंह का कहना है कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। साथ ही चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें