फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी मायके से नहीं आई तो फंदा लगाकर जान दी

Tue, 25 Mar 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के बस्ती गांव में पत्नी के मायके से न आने से नाराज सुधीर कुमार (28) ने शनिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब कमरे का गेट नहीं खुला तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। शव फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी सुधीर कुमार (28) ने शनिवार रात मां मुन्नी देवी के साथ खाना खाया और फिर कमरे में सोने चला गया। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मां ने आवाज लगाई। लेकिन जब कोई उत्तर नहीं मिला तो उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। परिजन जब दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि उसक शव साड़ी के सहारे फंदे पर लटक रहा है।
परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी शादी पांच वर्ष पहले चिकासी गांव निवासी प्रभा के साथ हुई थी। उसके एक तीन वर्षीय बेटा वेद भी है। लेकिन विवाद के चलते पत्नी छह माह से बच्चे के साथ मायके में रह रही थी। कई बार सुधीर उसे लेने ससुराल गया। वह नहीं आई। वह कुछ दिन पहले ही उसे लेने गया था, लेकिन पत्नी ने आने से मना कर दिया। इस तनाव के चलते वह शराब का लती हो गया था। सीओ डॉ.देवेंद्र पचौरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मृतक के पास मिली डायरी से और भी खुल सकते हैं राज
मृतक सुधीर के कमरे से पुलिस को एक डायरी मिली है। उसमें उसने अपने जीवन की कई चीजों को जिक्र किया है। पुलिस ने डायरी अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि डायरी के हिसाब से भी जांच की जाएगी। इससे यह पता चल सकता है कि वह किस तनाव से गुजर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें