कोंच। शासन ने किसानों की उपज खरीदने के लिए अपनी एजेंसियों को तैयारी करने के लिए निर्देशित किया है। कोंच तहसील क्षेत्र में कुल 12 खरीद केंद्र बनाए जा रहे हैं जहां किसान अपना गेहूं बेच सकेंगे।
एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 की खरीद नीति को मंजूरी मिलने के बाद शासन ने गेहूं खरीद केंद्रों को शुरू करने की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। जिसमें 5 खरीद केंद्र मंडी परिसर में स्थापित किए जा रहे हैं जबकि दो मंडी के बाहर एलएसएस जुझारपुरा व सहकारी क्रय विक्रय समिति बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में स्थापित होने वाले केंद्रों में खकसीस, पिरौना, दिरावटी, कनासी तथा नदीगांव में होंगे। 15 अप्रैल से सरकारी खरीद प्रारंभ हो जाएगी जिसके लिए तौल का समय फिलहाल शासन ने सुबह नौ से शाम चार बजे तक निर्धारित किया है लेकिन समय में फेरबदल का अधिकार जिलाधिकारी पर छोड़ा गया है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने का पालन अनिवार्य होगा।