फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: माध्यमिक विद्यालयों की बनेगी वेबसाइट, 20 अप्रैल तक की मोहलत

Fri, 05 Apr 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सभी माध्यमिक स्कूलों की वेबसाइट बनाई जाएगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं की ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर लेने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस राजकुमार ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव के हवाले से इस आशय के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को शासन एवं शिक्षा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं से समय-समय पर अवगत कराने के लिए छात्र-छात्राओं की ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर लिए जाएंगे। यह व्यवस्था उनके प्रवेश आवेदन पर ही करा ली जाएगी। इन सूचनाओं को माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रयागराज की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालयों की उनके यहां संचालित विषय, वर्ग, शिक्षक, छात्र-छात्राओं के विवरण, विद्यालय की आधारभूत सूचना, विद्यालयों में समय-समय पर संचालित पाठ्य एवं पाठ्येत्तर गतिविधियों से संबंधित विभिन्न सूचनाओं से छात्र-छात्राओं, जनमानस और विभाग को अवगत कराने के लिए माध्यमिक विद्यालयों की वेबसाइट भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों की वेबसाइट नहीं बनी है, वह सभी तत्काल बना लें। वेबसाइट बनाने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें