फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतपा के पांचवे दिन उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नौतपा के पांचवे दिन शनिवार को काफी उमस रही। बीते दिनों आए तूफान के कारण मौसम में हुए परिवर्तन से इस बार नौतपा भी पूरी तरह से अपने परवान पर नहीं है। ऐसे में रात को ठंडक और सुबह से निकलने वाली तेज धूप दोपहर तक उमस में तब्दील हो रही है। जिससे बचने के लिए लोगों को धूप में पेड़ या छाया का सहारा लेना पड़ रहा है। उमस से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का भी सहारा लिया जा रहा है। फिर चाहे नारियल पानी हो या शिकंजी। लोग इनका सेवन कर अपनी प्यास बुझा रहा है। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद शहीद भगत सिंह चौराहे के आसपास स्थित जूस की दुकानों पर पूरे दिन लोगों की आवाजाही लगी रही। बाजार को निकले लोग भी गमछा, स्काफ आदि से चेहरों को ढके दिखाई दिए। ग्रामीण इलाकों में बच्चों ने उमस से राहत पाने के लिए नदी और तालाब में खूब छलांग लगाई। शनिवार को न्यूनतम 26 अधिकतम 36 रहा। मौसम विभाग के पुरुषोत्तम कुशवाहा का कहना है कि एक दो दिन अभी तूफान का असर रहेगा। इसके बाद फिर से तेज गर्मी पड़ेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें