फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से किसान की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कस्बे में मंगलवार देर रात खेत में पानी लगा रहे किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। उपजिलाधिकारी कौशल कुमार कहा कहना है कि सूचना लेखपाल की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को कस्बा के मोहल्ला पुरवा कुरयाता निवासी हरछट अहिरवार (48) पुत्र स्वर्गीय देवीदयाल के नाम 7 बीघा खेत कदौरा मौजा में है। हरछट दो दिन से मटर की फसल में पानी लगा रहा था और अन्ना जानवरों से रखवाली के लिए खेत में ही झोपड़ी बनाकर रह रहा था। मंगलवार को रात 10 बजे पानी लगाते समय उसे ठंड लग गई और वहीं गिर गया। साथ काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, तो परिजन आननफानन में हरछट को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। झांसी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुत्र धर्मेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस व उपजिलाधिकारी को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी गिरजा देवी ने बताया कि 5 बेटे व 3 बेटियां हैं। कर्ज लेकर मटर की फसल बोई थी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कौशल कुमार का कहना जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।
पत्नी गिरजा देवी ने बताया कि इलाहाबाद बैंक कदौरा से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था जिसका 30 हजार कर्ज, सहकारी समिति का खाद बीज का 50 हजार रुपए का कर्ज है जबकि, साहूकारों से फ सल बोने आदि के लिए गए दो लाख रुपये का कर्ज लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें