फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर-घर जाकर बताएंगे कचरे के नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई।अब नगर पालिका हर महीने प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी। इसके लिए स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया है। समिति लोगों को कचरे के नुकसान, उसके सही प्रबंधन और नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने की जानकारी देगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को वार्ड नंबर एक और पांच में समिति द्वारा जागरूकता बैठक की गई। इसमें पालिका के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर स्वच्छता से जुड़ी जानकारियां दीं। सफाई निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हर वार्ड में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति गठित की गई है। समिति में एक सभासद, एक वार्ड सदस्य, दो महिलाएं, दो युवा, दो वरिष्ठ नागरिक, एक सफाई नायक, दो सफाई मित्र होंगे।
इस प्रकार प्रत्येक वार्ड में 15 सदस्यीय समिति कार्य करेगी। यह समिति नियमित रूप से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी और उन्हें सूखा व गीला कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

बताया गया कि सूखा और गीला कचरा अलग-अलग गाड़ियों में डाला जाएगा। बैठकों की निगरानी की जाएगी और यदि कोई व्यक्ति स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समिति की ओर से हर महीने वार्ड में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें आमजन को बुलाया जाएगा, ताकि उनमें स्वच्छता के प्रति आत्मबोध और जिम्मेदारी विकसित हो सके। इस दौरान सभासद जितेंद्र याज्ञिक, राहुल श्रीवास्तव, ताहिर, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें