फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं हम : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार को नगरपालिका की ओर से तहसील के नीचे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया और योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। करीब डेढ़ सैकड़ा लोगों को कंबल और कैलेंडर वितरित किए गए।

विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश जहां आर्थिक रूप से समृद्ध और सामरिक दृष्टि से शक्तिशाली हुआ है। वहीं, देश के आमजन के कल्याण के लिए इतनी योजनाएं चलाई जा रही हैं कि हर हाथ को काम मिल रहा है और मूलभूत सुविधाएं हर पात्र तक पहुंच रहीं हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने भी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सुनील लोहिया, अपर जिला सहकारी अधिकारी रवींद्र कुमार सिंह, एसडीएम अतुल कुमार, सुनीलकांत तिवारी आदि ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। संचालन राजीव रेजा ने किया। ईओ पवन किशोर मौर्य, जीवनलाल, विजय अवस्थी, आरआई सुनील यादव, शिवम ताम्रकार, अनुज पाटकार, पवन गौतम, आशुतोष, सीमा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश्वरी यादव, महेंद्र सोनी, अंजू अग्रवाल, मयंक मोहन गुप्ता, अमित उपाध्याय, आशुतोष मिश्रा, दीपक मिश्रा, मनीष नगरिया, अनिल वर्मा, बादाम सिंह कुशवाहा, आवेश जाटव, नरेश कुशवाहा व गौरव तिवारी मौजूद रहे।

14जेएनडी22: खेड़ा खेमावती गांव में निकाली जा रही पूजित अक्षत कलश यात्रा। संवाद

14जेएनडी22: खेड़ा खेमावती गांव में निकाली जा रही पूजित अक्षत कलश यात्रा। संवाद

14जेएनडी22: खेड़ा खेमावती गांव में निकाली जा रही पूजित अक्षत कलश यात्रा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें