फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कोटरा का होगा कायाकल्प होगा, सीमा विस्तार को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा। ऐतिहासिक नगरी कोटरा के दिन जल्द बहुरेंगे। बेतवा नदी पर पुल बनने से नगर कोटरा के विकास को उम्मीदों के पंख लग गए हैं। मंगलवार को पंचायत की बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष आशाराम अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया है कि नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। नगर का विकास दो करोड़ रुपये से होगा। साथ ही 15वें वित्त की 65 लाख रुपये की राशि से नगर के विकास में चार चांद लगाए जाएंगे। ऐतिहासिक वख्शी तालाब को भी सौंदर्यीकरण 20 लाख की धनराशि से किया जाएगा। विलुप्त होते तालाब, बलू की मठ के पास भुजरऊ तलैया एवं गाटा संख्या 259 में स्थित तालाब के भी दिन बहुरेंगे। नगर पंचायत बोर्ड द्वारा नदी बेतवा के प्राचीन स्नान घाटों को सुरक्षित संरक्षित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही नदी किनारे स्थित अतिक्रमण मुक्त करने की बात कही गई। किसानों के लिए सहकारी समिति के बीज गोदाम की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड बैठक का संचालन ईओ प्रद्युम्न कुमार ने किया। इस दौरान राधाल्लभ चतुर्वेदी, विमला, अफसाना बेगम, चतुर्भुज, शुभम शर्मा, राहुल वर्मा, वीरेंद्र सिंह, सुनीता सैनी, अंकित गुप्ता, महेशचंद्र, वैभव, नीरजस अखिलेश, सतीश, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
--------
48 साल बाद होगा सीमा विस्तार
नगर पंचायत अध्यक्ष आशाराम अग्रवाल ने बताया कि नगर पंचायत कोटरा का गठन लगभग 48 वर्ष पहले 1973 में हुआ था। 48 वर्ष बाद नए कोटरा का विजन सीमा विस्तार के ऐतिहासिक बोर्ड प्रस्ताव के साथ उभरकर आया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो साल के अंत तक विस्तारित नगर पंचायत कोटरा अस्तित्व में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें