फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेतवा नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, मुहाना के गांवों में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के चलते बेतवा नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। बेतवा नदी के मुहाना क्षेत्र में खतरे का निशान 122.66 मीटर और चेतावनी स्तर 121.66 मीटर है। गुरुवार को नदी का जलस्तर 111.98 मीटर तक पहुंच गया है। इसका मुख्य कारण लहचूरा बांध से 45,000 क्यूसेक पानी का छोड़ा जाना बताया गया है।
विज्ञापन

एसएसडब्ल्यूए देवेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 7 बजे तक जलस्तर 111.98 मीटर रिकॉर्ड किया गया। नदी औसतन पांच से 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सुबह 8 बजे लहचूरा बांध से 45,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसका असर रात तक दिखेगा। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर मुहाना, मकरेछा, बंधौली, गुढा, सिमरिया, खरका, दादरी, टीकर आदि गांवों के प्रधानों को पहले से सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यदि जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होती है, तो इन गांवों के नदी किनारे और झील वाले हिस्सों को पहले ही खाली कराया जाएगा। इससे किसी प्रकार की जनहानि न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें