फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों में घुस रहा पानी, ग्रामीणों को परेशानी

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गांव में पुलिया के कारण भरे पानी से निकलते लोग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। उरई-राठ रोड पर मुहम्मदाबाद के पास हाईवे निर्माण के दौरान बंद की गई पुलिया के कारण नहर व रजबहे का पानी अब गांवों की गलियों में घुस रहा है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन भी बाधित बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि नई पुलिया बनकर तैयार है लेकिन अभी उसे चालू नहीं किया गया है। पुलिया बंद होने से गांव के पास ही पानी रुक गया है और गांव में जलभराव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

बता दें कि डकोर ब्लॉक के अंतर्गत उरई से मुहाना तक स्टेट हाईवे प्रस्तावित है। काफी समय बाद अब हाईवे का काम शुरू हुआ है तो ग्रामीणों के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड पर पहले जहां पर पुलिया थी, वहां पुलिया बंद कर सीधे हाईवे निकाला जा रहा है। इससे नाले का पानी जो पहले बहकर एक ओर से दूसरी ओर निकल जाता था, अब लौटकर गांव की ओर आ रहा है। जिसके चलते गांव की गलियां व मुख्य रास्ते जलमग्न हैं।
जलभराव से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। कहीं कहीं पर तो दीवार के सहारे रास्ता तय करना पड़ रहा है। जलभराव होने से गांव में मच्छरों की भी भरमार हो गई है। ग्रामीण सियासरन वर्मा, सत्य नारायण, ख्याली, राजा अतरौलिया आदि ने बताया कि बिना बरसात के ही घरों के दरवाजों पर जलभराव बना रहता है। दिन में तो जैसे तैसे काम चल जाता है लेकिन रात में अक्सर अंधेरे के कारण वाहन सवार जलभराव में गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही एसडीएम से मामले की शिकायत पानी निकासी की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

खेतों में भी पहुंच रहा पानी
पुलिया बंद होने के कारण गांव को जाने वाला रजबहों व नहरों का पानी आसपास के खेतों में भी घुस रहा है। जिससे किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। पूरे दिन किसान भरे हुए पानी को निकालने के लिए रास्ता बनाते नजर आते हैं। किसानों का कहना है कि हाईवे के अधिकारी भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

मुहम्मदाबाद में निर्माणाधीन पुलिया से रुका पानी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें